फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने निर्माणाधीन भवनों की दीवार ढहाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। प्रशासन ने नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत नियम विरुद्ध कराए जा रहे निर्माण पर ढहा दिया है। जिला विकास प्राधिकरण में पंजीकरण कराने तक निर्माण कार्य नहीं करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को बनबसा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से किए जा रहे तीन भवन निर्माणों की दीवार प्रशासन ने ढहा दी। बताया गया है कि नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र कुमार, गोपाल पारिक, विजय सिंह जिला विकास प्राधिकरण में पंजीकरण कराए बिना और नक्सा पास किए बना निर्माण करा रहे थे। पटवारी दिनेश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने निर्माण को ढहा दिया है। टीम ने कहा कि अनुमति के बिना निर्माण नहीं कराने की चेतावनी दी है।
उपजिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र की तय परिधि के भीतर बिना जिला विकास प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत कराए बगैर किसी तरह का निर्माण गैर कानूनी है। यह भी देखा जाएगा कि कहीं उक्त निर्माण सरकारी भूमि पर तो नहीं कराए जा रहे हैं। यदि ऐसे हुआ तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, प्रशासन की इस कार्रवाई से नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों और जिला विकास प्राधिकरण से अनुमति लिए बिना निर्माण कराने वालों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें