फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खडनौला स्कूल में मिड डे मील बनाने में दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के लोहाघाट विकासखंड के सीमांत बस्कुनी ग्राम पंचायत में पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि प्राथमिक विद्यालय खडनौला में बच्चों को पीने के पानी के संकट के साथ मिड डे मील बनाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यहां भोजन माता को काफी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। इस संबंध में शुक्रवार को ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि बस्कुनी पेयजल योजना काफी पुरानी होने के कारण बरसात में पाइप कई स्थानों से टूट गए हैं।

ग्राम पंचायत में बजट का अभाव होने के कारण लाइन ठीक नहीं हो पा रही है। उन्होंने पेयजल योजना की मरम्मत के लिए दैवीय आपदा मद अथवा स्वजल परियोजना से धनराशि दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें