फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार इलेवन बी ने राईकोट एकादश को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज खेल मैदान में जारी स्वामी विवेकानंद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में दुकानदार इलेवन बी ने राईकोट एकादश को चार विकेट से हराया। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अन्नू ढेक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने अपनी ओर से आयोजकों को 21 सौ रुपये का सहयोग दिया।
विज्ञापन


राईकोट की पूरी टीम 13.4 ओवरों में मात्र 88 रनों में सिमट गई। दीनू ने 18, बंटी ने 15 और संजू ने 11 रनों की पारी खेली। दुकानदार इलेवन के संजय और अमित ने तीन-तीन, विमल और ईश्वर ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में दुकानदार इलेवन की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें विमल ने 25 और माही ने 12 रनों का योगदान दिया। राईकोट की ओर से विपिन ने तीन विकेट लिए। विजेता टीम के विमल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायरिंग महेंद्र करायत एवं सरू करायत ने की, जबकि स्कोरिंग का जिम्मा सूरज बड़ेला ने निभाया। आंखों देखा हाल रोबिन मेहता ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें