चंपावत। सर्वशिक्षा अभियान (एसएसए) के अंतर्गत हुई एरोमाडलिंग कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को ग्लाइडर और हवाई जहाज (एरोप्लेन) के मॉडल बनाने की जानकारी दी गई। उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) बेसिक सत्यनारायण ने किया। बताया कि कार्यशाला का मकसद छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना है।
कार्यशाला में भारतीय तकनीकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के छात्र अनुराग कुमार ने छात्र-छात्राओं को हवाई जहाज और ग्लाइडर का मॉडल तैयार करना और उसे उड़ाने की जानकारी दी। कार्यशाला में ग्लाइडर के आठ मॉडल बना कर उड़ाने का प्रदर्शन भी किया गया। यूनिसेड ऑफ साइंस एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट के बैनर तले हुई कार्यशाला में 40 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। आयोजन में जिला समन्वयक मोहन सेलिया, ललित मोहन भट्ट, मंजुल तिवारी, अशोक गंगवार, विक्रम बिष्ट, आशीष विश्वकर्मा, अक्षय कावले, प्रभु मोमेर्दे, अनुपम राज और ललित बिष्ट ने सहयोग दिया।