चंपावत। यहां यातायात पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाते हुए टैक्सी संचालकों के साथ बैठक आयोजित की। टैक्सी स्टेंड में हुई बैठक में यातायात पुलिस की ओर से टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों को हिदायत दी गई कि यात्री टैक्सी में आगे की सीट में किसी भी दशा में तीन सवारियां न बिठाएं।
बैठक यातायात पुलिस निरीक्षक एस खान ने कहा कि जो वाहन दस सीट में पास हैं वह दस सवारी ही लेकर जाएं। ओवरलोड पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि टैक्सी संचालक यात्रियों से निर्धारित किराया लेने के साथ-साथ शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। कहा कि बिना डीएल वाहन चलाने पर कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर वाहन के कागजात सही रखने के निर्देश भी दिए। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष गोपाल सिंह भंडारी ने भी ओवरलोड और अधिक किराया लेने पर सख्त कार्रवाई करने की वकालत की है। बैठक में टीएसआई ज्योति प्रकाश, मनोज पंत, रवींद्र गिरि, ललित भट्ट, अशोक वर्मा, विजय चौधरी, विजय वर्मा, तारादत्त जोशी, भुवन चंद्र शर्मा, अमरनाथ भट्ट, मनोज सिंह, प्रकाश चंद्र, दीपक खर्कवाल, उत्तम सिंह, भैरव सिंह, ईश्वर सिंह माहरा, चंचल सिंह रावत, राजेंद्र सिंह, भवान सिंह, अमित पांडेय, नरेश सिंह, प्रकाश बिष्ट आदि वाहन चालक मौजूद रहे।