फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबगड़ी तोक से अतिक्रमण हटाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। वन पंचायत नघान के दुबगड़ी तोक में किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में वन पंचायत सरपंच लक्ष्मण राम की नेतृत्व में ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी सदर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि कि दुबगड़ी तोक में कुछ अराजक तत्वों ने वन पंचायत की घेराबंदी को तोड़कर उसमें कब्जा जमा लिया है।

कब्जेदारों की ओर से वहां अतिक्रमण हटाने को कहने पर गाली गलौच और धमकी दी जाती है, जबकि पूर्व में वन पंचायत की खुली बैठक में इन कब्जेदारों ने एक सप्ताह के भीतर वन पंचायत की भूमि को खाली करने की बात कही गई थी, लेकिन अब वन पंचायत की भूमि छोड़ने के बजाए ग्रामीणों को धमकी दी जा रही है। इस संबंध में एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा ने संबंधित क्षेत्र के पट्टी पटवारी को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें