फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट के अभाव में डिग्री कॉलेज अमोड़ी का काम अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में बजट के अभाव में डिग्री कॉलेज अमोड़ी, खुशीराम, राजीव गांधी विद्यालय का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। कार्यदायी संस्था यूपी निर्माण निगम ने तीन साल पहले काम शुरू किया था, लेकिन अब तक केवल 10 से 20 फीसदी काम ही पूरा हुआ है।
विज्ञापन


अमोड़ी डिग्री कॉलेज को 2016 में 4.93 करोड़ की स्वीकृति मिली थी। शासन स्तर से कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 50 लाख की पहली किस्त अवमुक्त की थी। इसी प्रकार खुशीराम स्मारक देवीधुरा के लिए कार्यदायी संस्था को 2016 में 1.12 करोड़ की स्वीकृति मिली थी। इसमें से अब तक पांच लाख की धनराशि ही मिल पाई है, जबकि लोहाघाट स्थित राजीव गांधी विद्यालय को 2015-16 में 15 करोड़ की स्वीकृति मिली थी।

इसमें अब तक सात करोड़ की धनराशि ही अवमुक्त हो पाई है। अमोड़ी डिग्री कॉलेज में भवन नहीं होने से छात्र-छात्राओं की कक्षाएं इंटर कॉलेज में चल रही हैं। राजीव गाधी विद्यालय का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से बच्चों को दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। कार्यदायी संस्था की ओर से कई बार शासन स्तर से बजट की मांग की जा चुकी है। दो साल बीत जाने के बाद भी कोई बजट नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


अमोड़ी डिग्री कॉलेज, खुशीराम और राजीव गांधी विद्यालय के लिए शासन स्तर से बजट की मांग की गई है। लेकिन दो साल से अब तक कोई धनराशि नहीं मिल पाई है। बजट के अभाव में निर्माण कार्य रुका है।
विज्ञापन

-संजय चौधरी, पीएम, राजकीय निर्माण निमग, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें