फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडयूड़ा से गूंठा गांव तक सड़क पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पाटी विकासखंड के ग्राम पंचायत गडयूड़ा से गूंठा तक लगभग पांच किमी सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। सड़क का निर्माण कार्य जिला पंचायत की ओर से कराया जा रहा है। उनका कहना है कि भिंगराड़ा के भिंचिड़ी से गडयूड़ा तक सड़क बनने से गांव के काश्तकारों को भी फायदा होगा साथ ही पलायन पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन


उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी का आभार जताया। गडयूड़ा की ग्राम प्रधान भागीरथी देवी ने बताया कि इस सड़क के बनने से लोगों को घर में ही रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस मौके पर तारा दत्त, घनश्याम भट्ट, लोकमणी भट्ट, नवीन राम, सतीश राम, भोला दत्त, अमरनाथ, महेश नाथ, रमेश चंद्र, हीरा नाथ, किशोर भट्ट, प्रकाश भट्ट, महेश भट्ट, भुवन भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें