फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्रि पर लगेगा आठ दिनी मेला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर। ब्यानधूरा धाम में चैत्र नवरात्र पर लगने वाले आठ दिनी मेले और रात्रि जागरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं ।श्री ब्यानधूरा सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित शंकर दत्त जोशी की अध्यक्षता और रवि जोशी के संचालन में तलियाबांज ऐड़ी मंदिर में हुई बैठक में मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


तय किया गया कि इस वर्ष चैत्र नवरात्र से एक वर्ष तक के लिए तलियाबांज धड़ के पुजारी ब्यानधूरा मंदिर में पूजा अर्चना का कार्य करेंगे। कोट धड़ के पुजारी तलियाबांज स्थित मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। तय किया गया कि मंदिर में पेयजल की व्यवस्थाओं के लिए खच्चरों से पानी ढोया जाएगा तथा दो स्वयंसेवक यात्रियों की पेयजल सेवा में तैनात रहेंगे। जनरेटर के माध्यम से मंदिर परिसर में पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में पूजा, अर्चना, हवन, पूजन का समय निर्धारित किया गया। बैठक में पंडित चेतराम जोशी, मोहन जोशी, मथुरादत्त, नंदाबल्लभ, हरीश जोशी, हीराबल्लभ जोशी, कांतिबल्लभ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें