फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांपत्य जीवन की शुरुआत बेटी बचाओ अभियान के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के संयोजक और हाइस्कूल छीनीगोठ के शिक्षक त्रिलोचन जोशी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ का संदेश दिया। उन्होंने चंपावत के एक बारातघर पर हाइस्कूल सिमलखेत में कार्यरत शिक्षक दीपक चंद्र भट्ट के वैवाहिक समारोह में पहुंच कर नशा मुक्ति का संदेश दिया तथा नवदंपत्ति से नशा हटाओ और बेटी बचाओ का संकल्प पत्र भरवाय्रा।
विज्ञापन


उन्होंने पाटी के सेवानिवृत्त शिक्षक मनोरथ भट्ट के पुत्र तथा टनकपुर के व्यवसायी गंगा दत्त गड़कोटी की पुत्री के विवाह समारोह मे वर दीपक तथा वधू मोनिका ने वर माला के दौरान आजीवन नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा बेटी बचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि नव विवाहित जोड़े का नशामुक्ति का संकल्प लेना समाज को प्रेरित करने मे सहायक हो सकता है। इस अवसर पर राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता, महामंत्री जगदीश अधिकारी, पूर्व खंड शिक्षाधिकारी भगीरथ भट्ट, प्रकाश नाथ, अर्जुन सिंह, अनिल कुमार, रवि बगौटी, पल्लव जोशी, गोकुलानंद भट्ट, ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र भट्ट, कौशलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें