फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरोड़ा से खनन न कराने की मांग, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। थ्वालखेड़ा, गैंड़ाखाली और नायकगोठ ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने गांव के मध्य किरोड़ा नाले के रोखड़ से खनन को गांव के लिए खतरा बताते हुए खनन नहीं कराने का आग्रह किया है। आगाह किया है कि खनन कराया गया तो वे ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


शनिवार को तहसील पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसील के प्रशासनिक अधिकारी पीसी त्रिपाठी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि किरोड़ा रोखड़ से खनन शुरू कराने की कार्रवाई चल रही है। किरोड़ा नाले के रोखड़ में खनन हुआ तो इससे गांवों को खतरा पैदा होगा। उन्होंने कहा कि खनन से गांव की ओर भू-कटाव बढ़ेेगा और ग्रामीणों की भूमि कटाव की भेंट चढ़ेगी। ज्ञापन देने वालों में गैंड़ाखाली प्रधान सुंदर सिंह बोहरा, पूर्व प्रधान सतीश पांडेय, गैंड़ाखाली प्रधान कलावती देवी, बस्तिया ग्राम प्रधान नवीन सिंह, जीत सिंह, आनंद प्रकाश, गिरीश शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें