फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डांस इंडिया डांस’ में तीन छात्रों का चयन

Sat, 03 Feb 2018 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
डांस इंडिया डांस के ऑडिशन में मुंबई रवाना होने से पहले छात्रों को सम्मानित करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा स्थित श्री पूर्णागिरि इंटर कॉलेज के तीन छात्रों ने ‘डांस इंडिया डांस’ के पहल चरण में सफलता हासिल की है। अब उन्हें फाइनल ऑडिशन के लिए मुंबई रवाना किया गया है। पूर्णागिरि इंटर कॉलेज के शिक्षक और स्टाफ ने निर्धन वर्ग के उक्त छात्रों को आर्थिक मदद देकर मुंबई जाने में सहयोग दिया।
विज्ञापन


पूर्णागिरि इंटर कॉलेज के 9वीं के छात्र प्रियांशु और सूरज भंडारी के अलावा सातवीं के छात्र करन राम ने 28 जनवरी को दिल्ली में आयोजित पहले दौर के चयन में सफलता प्राप्त की। विद्यालय के लिपिक सावन ने बताया कि ईटीवी द्वारा आयोजित ‘डांस इंडिया डांस’ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को उनके पास किराया तक नहीं था। प्रधानाचार्य ईश्वरी दत्त तिवारी ने बताया कि उनकी प्रतिभाओं को देखते हुए विद्यालय की ओर से उन्हें फाइनल ऑडिशन के लिए मुंबई भेजा जा रहा है। उन्हें विद्यालय परिवार ने शनिवार को मुंबई के लिए रवाना किया। मुंबई में ऑडिशन कब होना है, इसकी जानकारी वहीं पहुंचने पर पता चलेगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें