फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 फरवरी से शुरू होगी रेल सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। इस बार पूर्णागिरि धाम में आने वाले दर्शनार्थियों को रेल सेवा मिलने की उमीद है। सूत्रों की मानें तो 21 फरवरी से पीलीभीत से टनकपुर रेल सेवा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


पीलीभीत और बरेली से टनकपुर को रेल सेवा 21 फरवरी से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि टनकपुर पीलीभीत रेलपथ को ब्रॉडगेज निर्माण करने को लेकर 16 जून 2016 से इस मार्ग पर रेल सेवा ठप हो गई थी। अंतिम बार 15 जून 2016 को पीलीभीत से टनकपुर तक रेल सेवा दी गई थी। ब्रॉडगेज निर्माण के चलते करीब डेढ़ वर्ष इस मार्ग पर रेलों का संचालन नही हो पाया था।

टनकपुर रेलवे स्टेशन मास्टर केडी कापड़ी ने बताया कि 21 फरवरी से पीलीभीत से टनकपुर को रेल सेवा सुचारु होने की संभावना जताई जा रही है। एक, दो दिन में विभाग द्वारा विधिवत इसकी घोषणा की जा सकती है। रेल सेवा शुरू होने से पूर्णागिरि धाम को आने वाले तीर्थ यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन



इसके अलावा उन्हें पूर्णागिरि धाम को आने में अब कम यात्रा खर्च करने के अलावा अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। पांच मार्च से पूर्णागिरि धाम में मेला शुरू होना है। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम एके चन्याल के मुताबिक रेल सेवा शुरू होने से इस बार मेले में आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या में भी वृद्धि होने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें