चंपावत। काली कुमाऊं के वन क्षेत्राधिकारी हेम चंद्र गहतोड़ी ने फायर सीजन में जंगलों को आग से बचाने के लिए विभाग की मुस्तैदी के अलावा ग्रामीणों के सहयोग की जरूरत बताई। शुक्रवार को सिंगदा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान चंद्रा देवी की अध्यक्षता में हुई अग्नि सुरक्षा एवं वन सुरक्षा गोष्ठी में ग्रामीणों ने वनों को बचाने का संकल्प लिया।
बाद में ग्रामीणों ने जंगल के कंपार्ट संख्या 22 को गोद लेकर उसे नुकसान से बचाने को शपथ ली। गोष्ठी में वन दरोगा एचएस गड़िया, रामलाल महरा, उत्तमनाथ, वन बीट अधिकारी अजय विश्वकर्मा, गिरीश जोशी, सुरेश राय, बसंती देवी, कुंती देवी, बंशीधर जोशी, धन सिंह आदि ने 15 फरवरी से शुरू होने वाले फायर सीजन में जंगल को बचाने के लिए सुझाव दिए।