फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रशिक्षण के लिए सैदोलाबोरा की पहाडिय़ां उपयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय से महज दो किमी की दूरी पर स्थित सैदोलाबोरा की पहाड़ियां, चट्टानें आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही हैं। सैदोलाबोरा की पहाड़ियां आपदा से बचाव के प्रशिक्षण के अलावा साहसिक खेलों को बढ़ावा देने में भी मददगार साबित हो रही हैं।
विज्ञापन

जिले में लंबे समय से आपदा प्रबंधन, साहसिक खेलों के प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही स्वयंसेवी संस्था रियल एडवेंचर की ओर से विकसित किया गया सैदोलाबोरा का नया स्थल साहसिक खेल प्रेमियों को लुभा रहा है। जब से इस स्थान के बारे में लोगों को जानकारी हुई है, तब से यहां पर शौकिया तौर पर पर्वतारोहण करने वाले तमाम युवा वहां पहुंचने लगे हैं। रियल संस्था के आशीष जोशी, रितेश राय के अनुसार सैदोलाबोरा की पहाड़ियां आदर्श पर्वतारोहण के लिए जरूरी सभी मानकों को पूरा कर रही हैं। संस्था की ओर से इस स्थल में कई बैचों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भी समय-समय पर कर्मचारियों, अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के अलावा साहसिक खेलों के बढ़ावा देने में भी मददगार
रियल एडवेंचर संस्था ने नया स्थल विकसित किया
प्रशिक्षण स्थल मुख्यालय से महज दो किमी की दूरी पर स्थित है

सैदोलाबोरा पर्यटन मानचित्र में शामिल किया जाएगा
चंपावत। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती सैदोलाबोरा की पहाड़ियों को जल्द ही पर्यटन मानचित्र में शामिल किया जाएगा। जिला साहसिक पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट के अनुसार सैदोलाबोरा की पहाड़ियों को पर्यटन मानचित्र में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें