फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी जारी रहा एलायंस मैत्री मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एलायंस क्लब का उत्तरायणी मैत्री मेला में मंगलवार को तीसरे दिन भी भीड़ रही। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने मेले से उत्तराखंड की संस्कृति को संरक्षित करने के प्रयासों को सराहा। दर्शक रंगारंग पर्वतीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर थिरकते रहे।
विज्ञापन

मेले के तीसरे दिन टनकपुर के एमडीएम स्कूल के बच्चों और भवाली (नैनीताल) की सोशल एंड कल्चरल संस्था (आस) के कलाकारों की प्रस्तुतियों का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। एमडीएम स्कूल के बच्चों ने हिंदी, कुमाऊंनी, गढ़वाली, कर्नाटक संगीत, नृत्य कर मन मोह लिया। आस संस्था के संस्थापक किशन, संरक्षिका रमा बिष्ट के नेतृत्व में हिमांशु, हरीश, राकेश, रोया, नेहा, जीया, भुवन, चंदन, अजय धीरज, निधि ने पर्वतीय गीतों, नृत्यों से कार्यक्रम में समा बांध दिया। क्लब सदस्य हेमेंद्र सिंह रावत, त्रिलोक सोराड़ी ने संचालन किया। मेले में लोगों ने स्टालों पर स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद भी लिया। बच्चों ने मिकी माउस, झूलों का आनंद उठाया। क्लब सदस्य सुधा बिष्ट, सुनीता मुरारी, रानी कापड़ी, नवीन भट्ट, मोहन बिष्ट, विजय जोशी, उम्मेद सिंह नेगी आदि ने सहयोग दिया। इस दौरान मंडी समिति अध्यक्ष हरीश भट्ट, उपाध्यक्ष जसवंत सिंह बसेड़ा, महेश चंद, कपिल भार्गव, देवेंद्र चंद, विक्रम चंद, नरेश चंद, रुचि देव आदि थे।

हिमालयी व्यंजन रहे मेले का आकर्षण
बनबसा (चंपावत)। देवभूमि (निधि) स्वयं सहायता समूह की चेयरमैन सुनीता मुरारी के नेतृत्व में एलायंस मेले में कुमाऊंनी, नेपाली हिमालयी व्यंजनों का लोगों ने आनंद उठाया। विभिन्न स्टालों पर भी लोगों ने कुमाऊंनी परंपरागत व्यंजनों का स्वाद चखा। मेले का बच्चों ने भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें