फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे को ठोकरें खा रहा पूर्व फौजी अधिकारी, अब देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अपने मकान में लगाए गए भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के टावर को हटवाने को लेकर बुजुर्ग सेवानिवृत्त फौजी दर-दर भटक रहा है। फौजी का आरोप है कि अनुबंध समाप्त होने के बावजूद बीएसएनएल मकान से दूरभाष केंद्र व टावर नहीं हटा रहा है। इस मामले में उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर 14 नवंबर से आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

पुलहिंडोला निवासी सेवानिवृत्त सेनाधिकारी उत्तम सिंह सामंत (75) ने कहा कि उनके मकान में 17 सालों से बीएसएनएल का दूरभाष केंद्र व टावर लगा है। जबकि बीएसएनल से हुआ अनुबंध दिसंबर 2015 में ही समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद विभाग मकान नहीं छोड़ रहा है। कहा कि विभाग ने 2005 से बढ़ा हुआ किराया नहीं दिया है। अर्थिंग, एवं वीपीटी टावर व जनरेटर की भी देनदारी विभाग पर बकाया है। साथ ही उनकी अनुमति के बिना अवैध निर्माण व खुदान भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे उनका मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। पूर्व फौजी का कहना है कि उन्होंने कई बार विभाग को पत्राचार भी किया है। मकान को खाली नहीं करने पर 14 नवंबर से दूरभाष केंद्र के बाहर ताला लगाकर अनशन करने की चेतावनी दी गई है। इस संबंध में बीएसएनएल के लोहाघाट के उप खंड अभियंता मनीष पंत को फोन किया गया, तो उनका मोबाइल ही रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें