फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में सम्मान से नवाजीं गई ज्योति बिष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। स्कूलों की राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करने वाली ज्योति बिष्ट का देहरादून में सम्मान हुआ। खेल दिवस पर 29 अगस्त को पूर्व ओलंपियन हरमीत सिंह और खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने ज्योति को सम्मानित किया। सम्मानित होने के बाद यहां पहुंचने पर खेल प्रेमियों ने ज्योति का स्वागत किया। 2016 में दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में ज्योति बिष्ट ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन

नैनीताल बैंक लिमिटेड में कैशियर के पद पर कार्यरत राम सिंह बिष्ट की पुत्री ज्योति केंद्रीय विद्यालय में ग्यारहवीं की छात्रा हैं। ज्योति ने युवा भवन में कराटे प्रशिक्षक दीपक अधिकारी से कराटे प्रशिक्षण लिया था। ज्योति की इस उपलब्धि पर जिला स्पोर्ट्स कराटे डू समिति के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, जिला खेल अधिकारी आरएस धामी, जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश जोशी, विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, विजय सिंह माहरा, नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, दान सिंह करायत आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें