फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपे कार्ड के इस्तेमाल को लग रही 61 किमी दौड़

Sun, 07 Feb 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
जनधन योजना के तहत जिले में हजारों खाते खोले जा चुके हैं। दूरदराज गांवों के लोगों ने भी योजना का लाभ लेने के लिए बैंकों में खाते खोले, मगर हजारों ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्हें जनधन खाते में मिले रुपे कार्ड के उपयोग के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है और कई ऐसे इलाके हैं, जहां एटीएम होने के बावजूद इस कार्ड का उपयोग करने की सहूलियत नहीं है। लधिया घाटी की धुरी श्रीरीठा साहिब में तो एटीएम है, मगर मशीन की गड़बड़ी से ग्राहकों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। एटीएम मशीन पास होने के बावजूद 61 किलोमीटर दूर लोहाघाट की दौड़ लगाना लोगों की मजबूरी हो गई है।
विज्ञापन


लीड बैंक अधिकारी एएस रावत के मुताबिक जिले में 53953 परिवारों में से 53540 खाते खुल चुके हैं। जनधन योजना के  लाभ को पाने के लिए खाता खुलने पर मिलने वाले रुपे कार्ड का अनिवार्य रूप से 90 दिनों में कम से कम एक बार उपयोग करना होता है। ऐसे में श्रीरीठा साहिब और यहां के दो दर्जन से अधिक गांवों के खाताधारकों को इसके उपयोग के लिए लोहाघाट भागना पड़ता है। ये नौबत तब है, जब श्रीरीठा साहिब में एटीएम है, लेकिन पंजाब एंड सिंध बैंक का यह एटीएम खराब है और तीन साल पहले लगने के बाद से अब तक कभी भी यह उपयोग में नहीं लाया जा सका। एटीएम कक्ष में ताला लटका है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक यह एटीएम एजेंसी द्वारा लगाया गया, मगर तकनीकी खामी के चलते इसका उपयोग कभी नहीं हो सका।

सिख तीर्थयात्री भी उठा रहे परेशानी
श्रीरीठा साहिब के शोपीस बने एटीएम का लाभ लधिया घाटी क्षेत्र के दर्जनों गांवों को तो नहीं हुआ, इसका नुकसान गुरुद्वारा आने वाले तीर्थयात्रियों को भी भुगतना पड़ता है। श्रीरीठा साहिब गुरुद्वारे के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। हर साल यहां लाखों लोग देश के विभिन्न हिस्सों से यहां आते हैं। ऐसे में उन्हें इस एटीएम के जरिए नगदी हासिल करने का हक नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन


पंजाब एंड सिंध बैंक के श्रीरीठा साहिब के शाखा प्रबंधक संजय सिंह राणा का कहना है कि यह एटीएम एजेंसी द्वारा करीब तीन वर्ष पूर्व लगाया गया था, मगर इसका उपयोग कभी नहीं हो सका। एजेंसी ने एटीएम में कैश निकालने वाली मशीन नहीं लगाई है। इसके लिए एजेंसी को कई बार कहा जा चुका है। विभागीय अधिकारियों से भी मशीन चलवाने के लिए जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया गया है।

अब जन प्रतिनिधियों ने उठाई आवाज
श्रीरीठा साहिब के इकलौते बैंक में एटीएम का संचालन नहीं होने को लेकर ग्रामीण जन प्रतिनिधि भी मुखर हुए हैं। जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा का कहना है कि एटीएम का उपयोग नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर एटीएम का संचालन जल्द करने का आग्रह किया है। ज्ञापन में ग्राम प्रधान तुलसी देवी, माधवी देवी, भावना देवी, चंपा परवाल आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें