फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 करोड़ से बनेंगे 125 आवासीय भवन

Sun, 07 Feb 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी की पंचम वाहिनी में आवासीय भवनों के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। रविवार को एसएसबी के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) पुष्कर सिंह मेहरा ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। वाहिनी के पंडित दिनेश प्रसाद तिवारी ने पूजा-अर्चना कराई।
विज्ञापन


पांचवीं वाहिनी के कमांडेंट रंजीत सिंह ने बताया कि टाइप-टू के 125 आवासीय भवनों का निर्माण किया जा रहा है। 18 करोड़ की लागत से ये निर्माण कार्य डेढ़ साल में पूरा करा लिया जाएगा। डीआईजी ने काम की गुणवत्ता के साथ समयबद्धता पर जोर दिया। वहीं एसएसबी के क्वार्टर गार्डस का काम पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। बाद में डीआईजी मेहरा ने कहा कि नेपाल से लगी सरहद की एसएसबी पूरी मुस्तैदी से चौकसी कर रही है।

टनकपुर-जौलजीबी मार्ग के निर्माण के बाद से एसएसबी की बार्डर आउटपोस्ट रोड से जुड़ सकेंगी और यहां तैनात कर्मियों को बेहतर सहूलियतें मिलेंगी। इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी सोनम छेरिंग, सहायक कमांडेंट अनीश केएम, एलएम सिंह, एरिया आर्गनाइजर चंद्र सिंह कपकोटी, हरदयाल सिंह, गुमान सिंह के अलावा कार्यदाई संस्था केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के एसई देवेंद्र प्रकाश, वीपी सिंह, संजय गुप्ता, रमेएश चंद्र, वीके गुप्ता, पवन गुप्ता, शंकर पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें