फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयविहीन परिवारों को जल्द मिलेगी शौचालय की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में शौचालयविहीन परिवारों को जल्द स्वजल से शौचालय मिलेंगे। इसके लिए ग्रामीण स्वजल में अपना आधार कार्ड जमा कर सकते हैं। इसके बाद ग्रामीणों का सर्वे किया जाएगा। वर्तमान में कई परिवारों के पास शौचालय नहीं है। ग्रामीण शौचालय के लिए प्रधानों के पास आवेदन जमा करते हैं लेकिन प्रधानों की ओर से स्वजल में आवेदन जमा नहीं करने से ग्रामीणों को शौचालय का लाभ नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन


अब ग्रामीण अपना आवेदन स्वजल में आकर जमा कर सकते हैं। स्वजल के तकनीकी सलाहकार धीरज जोशी ने बताया कि शौचालय विहीन परिवार अपना आधार कार्ड स्वजल कार्यालय में जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में जीओ टेगिंग भी प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें