फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का बिल जमा नहीं करने वाले बकाएदारों के कटेंगे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में पानी का बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को अब पानी नहीं मिल पाएगा। जल संस्थान ने 10 मार्च से बकाएदारों के कनेक्शन काटने का निर्णय लिया है। विभाग की ओर से तीन महीने पहले बकाएदारों को नोटिस भेज दिए गए थे। उसके बावजूद 50 फीसदी उपभोक्ता भी बिल जमा नहीं कर पाए हैं। जल संस्थान ने 2018-19 में लगभग 4.77 करोड़ रुपये का बकाया वसूलने का लक्ष्य रखा था। तीन महीने में 1.30 करोड़ रुपये की ही वसूली हो पाई है। जल संस्थान के पास मात्र अब एक महीना ही शेष रह गया है। विभाग को अभी भी 3.47 करोड़ की वसूली करनी है। विभाग ने लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले लोगों को जागरूक भी किया है।
विज्ञापन


उसके बावजूद उपभोक्ता पानी का बिल जमा नहीं कर रहे हैं। अब जल संस्थान ने बकाएदारों पर कार्रवाई तेज करने का निर्णय लिया है। बिल जमा नहीं करने वालों में अधिकतर बकाएदार सरकारी विभागों के हैं। ईई, जल संस्थान चंपावत विलास युनुस ने बताया कि पानी का बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन 10 मार्च से काटने शुरू कर दिए जाएंगे। बकाएदारों को नोटिस भेजन के बाद भी 50 फीसदी बकाया ही अब तक वसूल हो पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें