फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना कार्य में लगाई गई 151 कर्मचारियों की ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर निकाय चुनाव को सकुशल और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए मतगणना कार्य में 151 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जिनमें से 140 कर्मचारी मतगणना में तथा 11 कर्मचारियों को आरक्षित में रखा गया है।
विज्ञापन


इन कर्मचारियों को गोरलचौड़ मैदान में 15 नवंबर को सुबह 10 बजे से मास्टर ट्रेनरों की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में निर्वाचन की बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कहा कि किसी भी चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में प्रशिक्षण की अहम भूमिका होती है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कर्मचारियों को निर्भीकता से कार्य करने के साथ निर्वाचन कार्य में सावधानी बरतनी होगी और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखे कि कोई भी कर्मचारी राजनैतिक दलों के प्रभाव में न आए और न ही आतिथ्य स्वीकार करें। उन्होंने नोडल अधिकारी वाहन को निर्देश दिए कि मतदान पार्टियों को आने-जाने के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी बूथों में दो बैलेट बाक्स उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें