चंपावत। जिला मुख्यालय और लोहाघाट के ठीक मध्य में स्थित पर्यटन स्थल मानेश्वर बाजार में अलाव जलाने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में मानेश्वर बाजार के व्यापारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन भेजा है।
सामाजिक कार्यकर्ता उमेश जोशी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि ठंड के मौसम में मानेश्वर में काफी ठंड पड़ती है। इस स्थान पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के साथ ही आसपास के गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही बनी रहती है। ठंड में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए नियमित तौर पर अलाव जलाए जाने की मांग उठाई गई है।