लोहाघाट (चंपावत)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर लोग मुखर हो गए है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर 10 दिन के भीतर विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
शनिवार को एनेक्सी भवन में विपिन गोरखा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोगों ने कहा कि डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों का इलाज नहीं मिल पा रहा है। शनिवार को क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम आरसी गौतम को ज्ञापन देकर विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती कराने की मांग की है।
पूर्व प्रधान बसंत राम, अमित कुमार, सौरभ थापा, संजय प्रसाद, बद्री राम, गणेश राम, भगवती प्रसाद, भगवान राम, राजेंद्र राम, मनीष थापा, गोविंद राम, बन्नी राम, नंदन राम, पूरन राम, राकेश कालाकोटी, तपस गोरखा, रोबिन गोरखा, गोपाल राम, संदीप गोरखा, महेश थापा, लक्ष्मण राम, प्रवचन कुमार, बजीर राम, राजू गोरखा आदि मौजूद थे।