फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट-गाइड की राज्यपाल पुरस्कार परीक्षा संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जीजीआईसी में भारत स्काउट गाइड की राज्यपाल पुरस्कार परीक्षा संपन्न हो गई है। विभिन्न स्कूलों के स्काउट्स को गांठ बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, प्रतिज्ञा, दिशा ज्ञान, अनुमान लगाना, ध्वज शिष्टाचार, प्रार्थना, झंडागीत, आग जलाना व बुझाना आदि की परीक्षा हुई।
विज्ञापन


शनिवार को सीएचसी के डॉ.रवींद्र बोहरा ने शिविरार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा संबंधी कई जानकारियां डेमो के जरिये दी। स्काउट शिक्षक गणेश पुनेठा ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 150 स्काउट-गाइड के लिए रात में रुकने की व्यवस्था विवेकानंद विद्या मंदिर, जीजीआईसी, बालिका विद्या मंदिर और शिशु मंदिर में की गई है।

इस मौके पर प्रादेशिक संगठन आयुक्त बीएस बिष्ट, ब्लाक सचिव मोहन नाथ, राजेंद्र टम्टा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्यामदत्त चौबे, गौरीशंकर जोशी, गिरीश जोशी, बीपी शर्मा, वेद प्रकाश पंत, पुष्करनाथ, सुशीला चौबे, नीता लोहनी, निलम चंद, हेमंती भट्ट, मंजू बाला, सरिता पाठक, लक्ष्मी गिरि, गीता बगौली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें