फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरदोली और चौकी इलेवन ने मैच जीते

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंपावत। कनलगांव के बिलिया मैदान में हो रही कनलगांव क्रिकेट कप प्रतियोगिता में रविवार को हुए मुकाबले में बरदोली और चौकी इलेवन ने अपनेे-अपने मैच जीते। कोतवाल सलाउद्दीन खान और दरोगा प्रमोद पांडेय ने मैच का शुभारंभ किया।

पहले मुकाबले में बरदोली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। गणेश ने 47 रन व राजू ने 22 रन बनाए। एसएसबी की ओर से पंकज ने पांच और पवन ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट पर 132 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

दूसरे मैच में चौकी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौबटिया की टीम महज 44 रनों पर सिमट गई। अंपायर की भूमिका राहुल गिरि, बसंत मनोज ने तथा स्कोरर की दीपक ने निभाई।


गडियूड़ा, लोहाघाट ने अपने-अपने मैच जीते
अमर उजाला ब्यूरो
लोहाघाट (चंपावत)। रीठा साहिब में चल रही लधिया घाटी प्रीमियम लीग सीजन-फाइव क्रिकेट प्रतियोगिता में गडियूड़ा और लोहाघाट स्पोर्ट्स क्लब ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।

नंदा देवी खेलमैदान चौड़ामेहता में रविवार को हुए पहले मैच में चमोली ने पहले खेलते हुए 14 ओवरों में 77 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गडियूड़ा की टीम ने 10 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। 43 रन बनाने वाले विजेता टीम के हयात मैन ऑफ दि मैच बने।
दूसरे मैच में लोहाघाट स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 188 रन जुटाए। नरेंद्र ने 65 और विशाल ने 56 रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए खनसूं की टीम महज 85 बनाकर आउट हो गई। विजेता टीम के नरेंद्र को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन


अंपायरिंग खीम कुल्याल व लक्ष्मण सिंह मेहता, स्कोरिंग परवीन व अजय ने की। आंखों देखा हाल प्रकाश मेहता व अनिल बोरा ने सुनाया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्त्ता नरेंद्र सिंह बोहरा, विक्रम बोहरा प्रधानाध्यापक पान सिंह कुल्याल ने मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें