लोहाघाट (चंपावत)। बागेश्वर में होने वाली दो दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालयी चाइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चंपावत जिले की 28 सदस्यीय टीम रवाना हो चुकी है। बागेश्वर में 27 अक्तूबर से शुरू होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम प्रभारी डॉ. हरिशंकर गहतोड़ी, अनिल कुमार और ममता बिष्ट के नेतृत्व में बुधवार को टीम रवाना हुई। खंड शिक्षाधिकारी हरेंद्र साह, ब्लॉक खेल समन्वयक जीवन राय, सभासद कैलाश महरा, शिक्षक बृजेश ढेक ने टीम को विदा किया।
टीम में जीआईसी द्यारतोली के मनोज जोशी, सूरज सिंह देऊ, दीपक गड़कोटी, कमल धामी, मोहित सिंह बिष्ट, मोहित जोशी, भगवान शर्मा, पारस धामी, रोहित नरियाल, भावना जोशी, कविता नरियाल, सुषमा खर्कवाल, पूजा खर्कवाल, बबीता कठायत, निशा, अनीता भंडारी, ईश्वर महंत, राहुल ओली, संदीप जोशी, सुनील बिष्ट, जीआईसी दिगालीचौड़ के तारा सिंह, मोहित जोशी, शुभम सिंह, मनमोहन सिंह, हर्षदीप, सुनील उप्रेती, अमीषा काजी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंगराबोरा के जीवन सिंह बिष्ट शामिल हैं। दो दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में ये खिलाड़ी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। प्रतियोगिता में पिछले कई वर्षों से जीआईसी दिगालीचौड़ तथा द्यारतोली के छात्र-छात्राएं शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा ले जिले का नाम रोशन करते रहे हैं।