देवीधार के श्रीमद्देवी भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता द्वारा आयोजित 10 दिवसीय धार्मिक आयोजन क्षेत्र की सुख-शांति-समृद्धि के लिए किया जा रहा है। पुराण कथा में सुबह पंडित प्रकाश पुनेठा, पंडित गिरीश कलौनी, पंडित संजय पांडेय, पंडित राजेश पांडेय, पंडित विनोद पांडेय, पंडित प्रकाश पांडेय आदि पुरोहित हर रोज विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करा रहे हैं।
अपराह्न बाद यहां संगीतमयी वातावरण में पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली से आए पुराणों के मर्मज्ञ आचार्य राकेश ढुकलान ने कहा कि कथा के जरिए मनुष्य को काम, क्रोध, लोभ व मोह को छोड़ प्रभु भक्ति में लीन होने की प्रेरणा मिलती है। इससे मानव का मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होगा।
कथा सुनने के लिए लोहाघाट नगर सहित, डैंसली, कलीगांव, चौड़ी, इड़ाकोट, कोयाटी, गल्लागांव, भुमलाई, गंगनौला, खतेड़ा, कनेड़ी, पुलहिंडोला, चमदेवल आदि स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस मौके पर बाबा आदित्य दास, बाबा भुवन गिरि, प्रहलाद सिंह मेहता, दरबान सिंह फर्त्याल, हरीश मेहता, प्रदीप राय आदि मौजूद थे।