लोहाघाट (चंपावत)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चिकित्सा प्रबंधन समिति ने अस्पताल की समस्याओं पर चर्चा हुई। अस्पताल में विभिन्न सुविधाओं के लिए करीब 12 लाख की राशि स्वीकृत की गई।
प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सीडीओ एसएस बिष्ट की अध्यक्षता और चिकित्साधीक्षक डॉ.विनोद कुमार जोशी के संचालन में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के समक्ष पेयजल, बिजली, पीआरडी जवानों की तैनाती से संबंधित मामले उठे। इस मौके पर समिति ने अस्पताल के विभिन्न कार्यों के लिए करीब 12 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। सीडीओ ने बताया कि अवस्थापना वाले कार्यों, भवन निर्माण, पेयजल व्यवस्था आदि के लिए धन की कमी नहीं आएगी।
उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, जन कल्याण के कार्यों पर विशेष ध्यान देने, भारत सरकार की ओर से चिन्हित दिव्यांगों के शीघ्र चिकित्सा प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में सीएमओ डॉ.एमएस बोहरा, डॉ.सुरेश उप्रेती, उप कोषाधिकारी प्रवीन सिंह चौहान, एडवोकेट नवीन मुरारी, अभियंता पवन बिष्ट, डॉ.एलएम रखोलिया, एलडी जोशी, नवीन ओली, मनोज कुमार, मनोज घिडिय़ाल, उमेश जोशी आदि मौजूद थे।