फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट विधानसभा में जल्द 14 सड़कों की दशा सुधरेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र की 14 सड़कों की दशा में जल्द ही सुधार होगा। इन सड़कों के लिए शासनादेश के साथ ही वित्तीय मंजूरी भी मिल गई है। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण के लिए 10.58 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही इन मार्गों की टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि खतेड़ा-किमतोली सड़क से तोक धुकरा तक एक किमी संपर्क मार्ग, ब्लाक कार्यालय लोहाघाट से चांदमारी जगदंबा कलौनी तक एक किमी संपर्क मार्ग, लोहाघाट-खेतीखान मोटर मार्ग में टाक बैंड से कुंडी माहरा तक 3.225 किमी, लोहाघाट के चिड़िया ढुंगा से अंडोली तक एक किमी मोटर मार्ग, लोहाघाट-बाराकोट मोटर मार्ग में छमनिया से पाटनगांव झूमाधुरी मेला स्थल तक एक किमी मार्ग का पुनर्निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा खेतीखान मोटर मार्ग में कोलीढेक से सुंई डुंगरी तक एक किमी मोटर मार्ग, पड़ासौसेरा मोटर मार्ग से सुरी गांव तक एक किमी संपर्क मार्ग, गल्लागांव से तड़ाग तक एक किमी संपर्क मार्ग, लोहाघाट बाईपास मोटर मार्ग से डैंसली तक 0.6 किमी संपर्क मार्ग, अखिलतारिणी मंदिर दिगालीचौड़ से खिलपति तक 3 किमी मार्ग, बाराकोट मोटर मार्ग से लड़ीधूरा तक एक किमी संपर्क मार्ग, विकासखंड पाटी में मूलाकोट-चौड़ासौन से पटनगांव सात किमी हल्का वाहन मोटर मार्ग , तड़ीगांव-इंद्रपुरी से क्वारखोली पड़ासौसेरा में 0.5 किमी, देवखुरा-सौरी फर्त्याल से देव तोक तक 1 किमी मोटर मार्ग में प्रथम चरण, पुनर्निर्माण और सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा। विधायक ने बताया कि जल्द ही इन मार्गों के निविदाएं जारी हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें