लोहाघाट (चंपावत)।
जीआईसी प्रांगण में प्राथमिक स्तर की दो दिनी ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। इसमें ब्लॉक के आठ संकुलों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने पिछले वर्ष की चैंपियन जूनियर हाइस्कूल खतेड़ा की छात्रा भावना रावत को मशाल सौंपकर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। बच्चों ने मार्चपास्ट निकालकर सलामी दी गई।
प्राथमिक वर्ग की फर्राटा दौड़ में आकाश, समीर, मनीष गिरि, छात्राओं में सपना, करुणा, रंजना, सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अंकिता पाटनी, महिमा ढेक, नेहा जोशी, बालकों में कमल सिंह मेहरा, सुजल सार्की, करन पुनेठा, 400 मीटर दौड़ में अंकिता पाटनी, संगीता जोशी, आंचल बिष्ट, बालकों में सागर विश्वकर्मा, सूरज बोहरा, सागर महर, गोलाफेंक में अनिल कुमार, ललित जोशी, नीरज जोशी पहले तीन स्थान पर रहे। नरेश जोशी, प्रमोद पाटनी, दीपा वर्मा, नरेश गिरि, प्रदीप कर्नाटक, कुंवर सिंह प्रथोली, चंद्रकिशोर पांडेय, महेश खोलिया, मुकेश साह, देवकी रानी, वंदना जोशी, नरेश फर्त्याल, उत्तम फर्त्याल, जया जोशी, महिमन नाथ, नरेंद्र अधिकारी, कमलेश जोशी, नंदू राम आदि निर्णायक रहे। जिला पंचायत सदस्य मुकेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि कैलाश पांडेय, बीईओ हरेंद्र साह, जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रमेश देव, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष चांद सिंह बोहरा, स्वर्ण सिंह मौनी ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। ब्लॉक खेल समन्वयक दीप चंद्र जोशी के निर्देशन में जीवन मेहता ने संचालन किया।