लोहाघाट (चंपावत)।
जीआईसी में जिला स्तरीय स्तरीय राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहां कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। इनमें जीआईसी डोबाभागू और जीआईसी मऊ की टीम जीती।
जीआईसी सभागार में सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ पीटीए अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह मेहता ने किया। प्रधानाचार्य एचएन जोशी, सह संयोजक अनूप कौशल की देखरेख में आयोजित लोकनृत्य प्रतियोगिता में जीआईसी डोबाभागू बाराकोट ने पहला, जीआईसी लोहाघाट ने दूसरा, जीजीआईसी लोहाघाट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रोल प्ले में जीआईसी मऊ ने पहला, जीजीआईसी लोहाघाट ने दूसरा, जीआईसी लोहाघाट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में कुल चार विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। संगीत शिक्षक अनूप कौशल ने बताया कि जिले में प्रथम रहे स्कूल देहरादून में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में डॉ. एमपी जोशी, शिवराज तड़ागी, नवीन उपाध्याय, शोभा गड़कोटी, रेणुका बिष्ट, रंजीत सिंह, हरीश पंगरिया, अजय कलखुड़िया, चंदन ने सहयोग किया।