फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 सेमी लंबा बैगन उगाया

Sat, 01 Jul 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
किसान हरीश जोशी के खेतों में उगा 50 सेमी लंबा बैगन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कहते हैं कि खेतों में की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है। यही सच साबित कर दिखाया है सूखीढांग क्षेत्र के प्रगतिशील काश्तकार हरीश चंद्र जोशी ने। इन दिनों जहां आम काश्तकार शिमला मिर्च और बैगन के पौधे लगा रहे हैं, वहीं हरीश जोशी के खेतों में 50 सेमी से लंबे बैगन और 300 ग्राम वजनी शिमला मिर्च की खेती लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति से जुड़े काश्तकार हरीश जोशी बड़े पैमाने पर मौनपालन भी करते हैं। हरीश जोशी का कहना है कि उनकी सब्जियों की खेती की विशेषता यह है कि वह पूरी तरह से जैविक उत्पादन है। पौध तैयार करने से लेकर खाद पानी सब में जैविक सामग्री का प्रयोग किया गया है। काश्तकार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हाथों देहरादून में प्रगतिशील काश्तकार का पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। वर्तमान में जहां टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं सूखीढांग में हरीश के खेतों में टमाटर का व्यापक उत्पादन हो रहा है। प्रगति मैदान दिल्ली और देहरादून में आयोजित होने वाले ट्रेड फेयरों में शामिल होने वाले काश्तकार हरीश का कहना है कि जैविक तरीके से उत्पादित की गई सब्जियां स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छी होती हैं। हरीश की देखादेखी क्षेत्र में अन्य काश्तकार भी जैविक तरीके से सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें