फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल कार लेकर गया बेटा, पूर्णागिरि मार्ग पर पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। ब्रेक फेल होने पर पिता ने कार घर में खड़ी कर दी, लेकिन पिता की गैर मौजूदगी में बेटा कार को लेकर निकला तो पूर्णागिरि मार्ग पर कुछ ही दूर जाकर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चला रहे कार स्वामी के बेटे को मामूली चोट आई है। गनीमत रही कि ब्रेक फेल इस कार से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक अनियंत्रित जायलो कार (यूके 03 ए/3286) थ्वालखेड़ा के किरोड़ा रोखड़ में अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगाए गए पिलर से टकराकर पलट गई। सूचना पर सीओ आरएस रौतेला एवं कोतवाल अरुण कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में थ्वालखेड़ा निवासी कार चला रहे युवक कमल चंद्र पांडेय के पिता पूरन चंद्र पांडेय ने बताया कि कार का ब्रेक फेल होने के कारण उन्होंने कार घर में खड़ी कर रखी थी, लेकिन ब्रेक फेल होने की जानकारी न होने के कारण उनका बेटा कमल कार लेकर चलता बना और हादसा हो गया। कोतवाल का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें