चंपावत। जिले में मूसलाधार बारिश से 42 ग्रामीण सड़कें अभी भी बंद हैं। इनके बंद होने से ग्रामीण क्षेत्र की 50 हजार से अधिक की आबादी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़क नहीं खुले तो आने वाले कुछ दिनों में इन गांवों में राशन की समस्या होगी।
जिले में भारी बारिश से चार जुलाई से अब तक 42 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। ग्रामीण सड़कें बंद होने से दुग्ध उत्पादन करने वाले परेशान हैं। ग्रामीणों के लिए बंद सड़कों को पार कर सब्जी, फल आदि बाजार तक लाना संभव नहीं हो पा रहा है। सांगू, छिनकाछिना, तड़ीगांव, कामाज्यूला, भनार, रायनगर चौड़ी, इंद्रपुरी, बिरगुल, गोली, विलासपुर, लड़ाबोरा, क्वारसिंह, कारी आदि गांवों में दिक्कतें बढ़ने लगी हैं।