फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leopard Attack: तेंदुए ने मारा बाइक सवार दो लोगों पर झपट्टा, एक घायल; शोर मचाने पर भागा खूंखार

Wed, 10 Jul 2024 04:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

चंपावत हाईवे पर आठवें मील के समीप टिफिन टाप के पास तेंदुए ने बाइक सवारों पर झपट्टा मार दिया। तेंदुए ने एक बाइक सवार को घायल कर दिया।
विज्ञापन
leopard - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत हाईवे पर आठवें मील के समीप टिफिन टाप के पास तेंदुए ने बाइक सवारों पर झपट्टा मार दिया। तेंदुए ने एक बाइक सवार को घायल कर दिया। बाइक से दो लोग चंपावत से खटीमा को आ रहे थे। मंगलवार देर हुए हमले से दोपहिया वाहन चालक डरे हैं। बूम रेंजर ने बताया कि बाइक सवारों को चल्थी में रोका गया था। दोनों ने लिखित में अपनी जिम्मेदारी पर जाने की बात दर्ज कराई है। घटना स्थल के आसपास पिंजरा लगाया जा रहा है।

बता दें कि हाईवे पर सूखीढांग से बस्टिया के बीच पिछले कुछ समय से तेंदुआ आठवें मील के आसपास दोपहिया वाहन सवारों पर हमला कर रहा है। मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे चंपावत से खटीमा घर लौट रहे मूल रूप से पिथौरागढ़ के हड़खोला और हाल निवासी खटीमा के तिगरी चौराहा बलवीर सिंह (40) पुत्र त्रिलोक सिंह अपने साथी दिगंबर सिंह के साथ बाइक से आ रहे थे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- कुमाऊं के लिए काल बनी बारिश: पहले सप्ताह में ही सात जिंदगियां खत्म; भीमताल में फौजी डूबा...काशीपुर में छात्र

इस बीच आठवें मील के पास टिपिन टाप के समीप हाइवे पर तेंदुए ने बाइक पर झपट्टा मार दिया। इससे बाइक गिर गई और बलवीर सिंह पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। पीछे से कार आने और शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। कार के साथ घायल बाइक से दोनों उप जिला अस्पताल पहुंचे।

डाॅ. मानवेंद्र शुक्ला ने घायल का प्राथमिक इलाज किया। गर्दन और हाथ में खरोंच होने पर प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। बूम रेंजर गुलजार हुसैन ने बताया कि दोनों बाइक सवारों को चल्थी के पास वन विभाग के बैरियर पर रात नौ बजे रोका गया था, लेकिन वह स्वयं की जिम्मेदारी पर नाम पता दर्ज कर टनकपुर की ओर आ गए। आठवें मील के पास सात हमले हो चुके हैं। अब वहां पर पिंजरा लगाया जाएगा। जुलाई में दूसरा हमला है। घटना स्थल के आसपास पिंजरा लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें