फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर से संचालित ट्रेनों का समय बदलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पूर्वोत्तर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य हेमेंद्र सिंह रावत ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को ज्ञापन देकर टनकपुर से बरेली जाने वाली ट्रेन और त्रिवेणी एक्सप्रेस के समय के अंतराल को बढ़ाने की मांग उठाई है। इसके अलावा बनबसा स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की भी मांग की गई है। ज्ञापन की प्रति सांसद और कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा को भी दी गई है।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम को दिए ज्ञापन में लिखा गया है कि टनकपुर से सुबह 7.20 बजे बरेली के लिए ट्रेन और 7.45 बजे त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। दोनों ट्रेनों के समय में केवल 25 मिनट का अंतराल है। उन्होंने दोनों ट्रेनों के समय में परिवर्तन करने की मांग की है ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को लाभ पहुंच सके। लिखा गया है कि त्रिवेणी एक्सप्रेस के खटीमा पहुंचने के समय पर वहां दो ट्रेन पहले से ही खड़ी होने के कारण खटीमा स्टेशन पर तीन ट्रेनों से लोड बढ़ेगा।

उन्होंने किसी एक ट्रेन के समय में परिवर्तन किया जाना आवश्यक बताया है। इसके अलावा बनबसा स्टेशन पर शौचालय, पेयजल व्यवस्था, स्टेशन जाने वाले मार्ग का डामरीकरण कराने और स्टेशन के दोनों ओर से स्कूली बच्चों का आवागमन होने के चलते सुरक्षा इंतजाम करने की भी मांग की गई है। पूर्णागिरि मेला शुरू होने से पूर्व मेला यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय और बैठने आदि की उचित व्यवस्था करने के साथ ही बनबसा स्टेशन का सौंदर्यीकरण की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें