चंपावत। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के निर्देशन में पूर्णागिरि देवभूमि उत्थान समिति के कलाकारों ने बृहस्पतिवार को नुक्कड़ नाटकों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, एलईडी रथ के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
समिति के कलाकारों ने मोटर स्टेशन, जीआईसी चौराहा, लोहाघाट मुख्य बाजार में नुक्कड़ नाटक, कुमाऊंनी गीतों, नृत्य के माध्यम से लोगों को अटल आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना, होम स्टे, ऑलवेदर रोड सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी वणिका भार्गव ने बताया कि गांव-गांव जाकर सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया जा रहा है।
वहां राजेंद्र मेहता, गणेश पुजारी, मनोज कुमार, कैलाश पंत, मनोज बोरा, सुरेंद्र कुमार, रेखा, हेमा रावत, चांदनी बोरा, पूजा, भाजपा के महामंत्री गिरीश जोशी, बहादुर फर्त्याल, राजेश उप्रेती, शंकर पांडेय, मोहन सिंह अधिकारी आदि थे।