फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित यात्रा बिलों के भुगतान के लिए बजट आवंटित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के एक शिष्टमंडल ने मंगलवार को नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरपी खंडूरी से मुलाकात कर जिले में कार्यरत फार्मेसिस्टों की समस्याओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुरेश जोशी के नेतृत्व में हुई शिष्टाचार मुलाकात में एसोसिएशन की ओर से अस्पतालों और उप केंद्रों में सड़क तक विभागीय वाहन से दवाइयों की ढुलाई, कंटीजेंसी और पिछले सालों से लंबित यात्रा बिलों के भुगतान के लिए बजट आवंटित किए जाने की मांग रखी। सीएमओ ने फार्मेसिस्टों को कार्य में आ रही दिक्कतों का शीघ्र निराकरण कराने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि फार्मेसिस्टों की समस्याओं के समाधान के लिए 23 जुलाई को सीएमओ कार्यालय में बैठक होगी, जिसमें जिले की स्वास्थ्य सेवा में फार्मेसिस्टों की और अधिक भूमिका तय करने के साथ ही समस्याओं समाधान की पहल की जाएगी। सीएमओ से मिलने वाले शिष्टमंडल में जिला मंत्री मनोज कुमार आर्या, प्रांतीय संगठन मंत्री सतीश पांडेय, अनिल वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें