फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंश कंपनी को 30 हजार के भुगतान के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला उपभोक्ता फोरम ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को आदेश दिए हैं कि वह गाय की मौत होने पर बीमा क्लेम मामले में वादी को 30 हजार रुपये का भुगतान करे। इसमें 25 हजार रुपये बीमा और पांच हजार रुपये वाद व्यव के अदा करने होंगे।
विज्ञापन


नघान ग्राम पंचायत निवासी केशवी देवी पत्नी नारायण राम ने 19 फरवरी 2014 को सहकारी समिति से कर्ज लेकर गाय खरीदी थी। केशवी देवी ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से 25 हजार रुपये का गाय बीमा कराया गया था। बीमा अवधि के दौरान 16 अगस्त 2015 को गाय की मौत हो गई।

इस पर केशवी देवी ने सभी अभिलेखों और साक्ष्यों के साथ बीमा कंपनी से क्लेम मांगा, लेकिन लंबे समय तक क्लेम का भुगतान नहीं होने पर उसने उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


पक्षों को सुनने के बाद उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष जिला जज प्रेम सिंह खिमाल, सदस्य गिरीश चंद्र राय और लक्ष्मी पांडेय ने परिवाद स्वीकार करते हुए बीमा कंपनी को बीमा राशि (25 हजार) के साथ ही पांच हजार रुपये व्यय वाद की क्षतिपूर्ति धनराशि सात प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज की दर से एक माह में देने के आदेश दिए। वादी की ओर से अधिवक्ता आरएस रैंसवाल ने पैरवी की।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें