फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तल्लादेश क्षेत्र के जंगल में आग धधकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र के जंगल में एकाएक आग भड़क गई। रियासी बमनगांव के पास के जंगल में सोमवार शाम को आग लगने से करीब आधा हेक्टेयर जंगल छिटपुट रूप से प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू तो पाया गया, मगर आग के बाद घंटों तक जंगल धुंए से पटा रहा।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी कैलाश चंद्र तिवारी का कहना है कि विभाग को आग लगने की सूचना नहीं है। अलबत्ता जानकारी लगने पर फायर वॉचरों के अलावा विभागीय टीम को मौके पर जाकर बचाव की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें