फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था सुधारने को कड़े कदम उठाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने लोगों के साथ बैठक कर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुधारने पर विचार-विमर्श किया। एसपी ने कहा कि यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस कड़े कदम उठाएगी।

कोतवाली में हुई बैठक में लोगों ने शहर की आंतरिक यातायात व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया। कहा कि यातायात नियंत्रित करने को पुलिस ने कुछ समय पहले शहर के व्यस्ततम मार्गों पर वन-वे यातायात व्यवस्था शुरू की थी। इस व्यवस्था से काफी हद तक यातायात नियंत्रित हुआ था, लेकिन कुछ चुनिंदा लोगों के विरोध पर यह व्यवस्था हटा दी गई। उन्होंने पुन: वन-वे यातायात व्यवस्था शुरू करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि मुख्य बाजार में सब्जी मंडी होने से शाम के वक्त काफी भीड़ रहती है और इस भीड़ में दोपहिया वाहनों के बेतरतीब दौड़ने से हादसे का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शाम के वक्त 4 से 7 बजे तक मुख्य बाजार में मोतीराम चौराहे से चड्डा चौराहे तक वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने की भी मांग रखी। एसपी ने सीओ आरएस रौतेला और कोतवाल अरुण कुमार वर्मा को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी, मुस्तफा अंसारी, मो. याकूब अंसारी, उजैर अहमद अंसारी, राजेश मोहन सक्सेना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें