बनबसा (चंपावत)। चारा काटने की मशीन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को महिला का शारदा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बनबसा के ग्राम पचपकरिया निवासी भरत चंद पुत्र स्व. नरी चंद की पत्नी कमला चंद (42) ने शुक्रवार शाम मवेशियों के लिए चारा काटने को जैसे ही मशीन चलाई वो चारा मशीन के पट्टे की चपेट में आ गई। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
महिला के खटीमा स्थित रतनपुर गांव निवासी चचेरे ससुर भरत चंद पुत्र गुमानी चंद ने थाने में अपनी बहू के निधन की सूचना दी। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि महिला हेल्पलाइन प्रभारी एसआई राधिका भंडारी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुुपुर्द कर दिया। शनिवार को मृतका का शारदा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।