चंपावत। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ जूप में मंगलवार को नव निर्वाचित समिति के पदाधिकारियों का शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि सीडीओ एसएस बिष्ट ने नव निर्वाचित अध्यक्ष पार्वती देवी, उपाध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी, सदस्य नवीन सिंह, अमर सिंह, प्रकाश सिंह, लक्ष्मण सिंह, मंजू मनराल, जीवंती देवी और विमला देवी को कर्तव्यनिष्ठा, गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि दुग्ध संघ उत्पादकों की आय में सुधार लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। संघ प्रबंधक राजेश मेहता ने कहा कि दुग्ध के क्षेत्र में चंपावत जिले को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है।
पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों को बधाई दी। वहां पूर्व प्रमुुख बहादुर फर्त्याल, प्रकाश चंद्र सुनील शाह, गिरीश जोशी, अशोक चौधरी, देवी दत्त जोशी, मोहन चंद्र जोशी आदि थे।