फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत के आठ विद्यालयों में बनेंगे प्रयोगशाला और अतिरिक्त कक्षा-कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के आठ विद्यालयों में रमसा के तहत प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष और अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिए हैं। ग्रामीण निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
विज्ञापन


रमसा के तहत जिले के प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में प्रयोगशाला, अतिरिक्त कक्षा-कक्ष के साथ कंप्यूटर कक्ष का निर्माण किया जा रहा है। वर्ष 2016-17 में आठ विद्यालयों के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज थे। कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण के माध्यम से विद्यालयों में कक्षा-कक्षों को निर्माण किया जाएगा। विद्यालयों में कक्षा-कक्ष, कंप्यूटर कक्ष नहीं होने से छात्र-छात्राओं को परेशानी का समाना करना पड़ता है। इसको देखते हुए शिक्षा विभाग ने विद्यालयों का चयन कर इस्टीमेट तैयार किया गया था। इसमें से 2016-17 में आठ और 2019 में एक विद्यालय को स्वीकृति मिली है।
इन विद्यालयों में बनेंगे कक्षा-कक्ष
चंपावत। रमसा के तहत जिले के जीएचएस लवकोट, जीआईसी मडलक, जीआईसी सूई, जीआईसी सूखीढांग, जीएचएस नीड़, जीआईसी दियूरी, जीआईसी बिनवाल गांव, जीएचएस भुम्वाड़ी और हाईस्कूल पल्सों में अतिरिक्त कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, प्रयोगशाला का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


विद्यालयों में प्रयोगशाला लैब, कंप्यूटर कक्ष और अतिरिक्त कक्षा-कक्ष बनाने का इस्टीमेट शासन को भेजा है। शासन स्तर से मंजूरी मिल चुकी है। - आरसी पुरोहित, मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें