फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतीखान तिराहे में अब नहीं लगेगी गोलज्यू की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में रोडवेज स्टेशन और खेतीखान तिराहे के बीच अब गोलज्यू की तस्वीर नहीं लगाई जाएगी। लोगों और व्यापारियों की ओर से इस स्थान में गोलज्यू की तस्वीर बनाने के विरोध के बाद जिला प्रशासन ने फैसला वापस ले लिया है। शनिवार को अब तक निर्मित की गई तस्वीर के ऊपर से चूने की पुताई करवा दी गई है।
विज्ञापन


रोडवेज बस स्टेशन के प्रवेश द्वार को चौड़ा करने के लिए पास में ही बने सुलभ शौचालय को तोड़ा गया था। इस स्थान पर प्रशासन की ओर से गोरलदेव गोलज्यू का भित्तिचित्र लगाने का निर्णय लिया था। जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय के निर्देश पर प्रस्तावित स्थल में भित्तिचित्र का निर्माण शुरू होने के साथ ही विरोध भी शुरू हो गया। व्यापारियों और नागरिकों ने इस स्थल को भित्तिचित्र लगाने के लिए अन उपयोगी बताया।

इस संबंध में व्यापारियों के एक शिष्टमंडल ने नव निर्वाचित नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा से मुलाकात की। व्यापारियों का कहना था कि इस स्थल पर टैक्सी पार्किंग बनाए जाने से नगर में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। रोडवेज स्टेशन के प्रभारी भुवन चंद्र गहतोड़ी के अनुसार प्रशासन के निर्देश पर प्रस्तावित स्थल में पुताई करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें