फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को आपदा से बचाव की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। फायर कर्मियों ने मेलकुना के महर्षि विद्या मंदिर में छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा व आपदा से बचाव की जानकारियां दीं। इस दौरान फायर और आपदा के समय काम आने वाले उपकरणों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

एसपी धीरेंद्र गुंज्याल के दिशा-निर्देशन व प्रभारी फायर स्टेशन अधिकारी मोहन सिंह थापा के नेतृत्व में फायर कर्मियों ने महर्षि विद्यामंदिर में अग्नि एवं आपदा से संबंधित मॉक ड्रिल के जरिये शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को आग लगने के कारणों और उस पर काबू पाने के तरीके बताए। घायलों को प्राथमिक उपचार देने, आसपास पड़ी वस्तुओं से अस्थाई स्ट्रेचर निर्माण करने, घायलों को गहरी खाई से निकालने की जानकारी प्रदर्शन कर दी गई। प्रधानाचार्य एसके वर्मा ने उपयोगी जानकारियां देने के लिए आभार जताया। प्रशिक्षण टीम में फायरमैन बीएस बिष्ट, हरीश गिरि, प्रवीण सिंह व चालक धर्मेंद्र लाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें