चंपावत। नगर निकायों के वार्डवार आरक्षण का ऐलान कर दिया गया है। चंपावत जिले की दो नगर पालिकाओं और दो नगर पंचायतों की कुल 34 सीटों में से 14 वार्ड विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित किए गए हैं। जबकि 20 सीटें अनारक्षित रखी गई है। ये आरक्षण 2011 की जनगणना के आधार पर घोषित किया गया है। जिलाधिकारी डॉ.अहमद इकबाल ने बताया कि आरक्षण पर किसी भी तरह की आपत्तियां या सुझाव सात दिनों के भीतर दिए जा सकेंगे।
चंपावत नगर पालिका की नौ सीटों में से तीन आरक्षित, टनकपुर पालिका की 11 सीटों में से पांच आरक्षित, लोहाघाट नगर पंचायत व बनबसा नगर पंचायत की सात-सात सीटों में से तीन-तीन आरक्षित की गई हैं। चंपावत नगर पालिका में छतार, मल्ली मांदली, कनलगांव, जूप, बालेश्वर व भैरवां वार्ड और टनकपुर नगर पालिका में पुराना तहसील एरिया, मस्जिद एरिया, कर्मचारी कालोनी, बड़ा बाजार, घसियारमंडी व कार्की फार्म, लोहाघाट नगर पंचायत में सार्कीटोला, बजरंगबली, मीनाबाजार और कचहरी वार्ड और बनबसा नगर पंचायत में पूर्णागिरि वार्ड, इंद्रा कालौनी, चंद मार्केट व मैन बाजार वार्ड अनारक्षित हैं। आरक्षण के एलान के साथ ही सियासी सरगर्मी भी तेज हो गई है।
चंपावत नगर पालिका के आरक्षित वार्ड (3)
1.नागनाथ वार्ड: अनुसूचित जाति महिला
2.गोरलचौड़ वार्ड: पिछड़ी जाति महिला
3.तल्ली मांदली: महिला
टनकपुर नगर पालिका के आरक्षित वार्ड (5)
1.न्यू टाउन वार्ड:अनुसूचित जाति महिला
2.रेलवे एरिया:पिछड़ी जाति महिला
3.वर्मा लाइन:पिछड़ी जाति
4.लाल इमली पड़ाव:महिला
5.विष्णुपुरी ज्ञानखेड़ा:महिला
लोहाघाट नगर पंचायत के आरक्षित वार्ड (3)
1.लोहावती वार्ड:अनुसूचित जाति महिला
2.ऋषेश्वर:पिछड़ी जाति महिला
3.ठाड़ाढुंगा:महिला
बनबसा नगर पंचायत के आरक्षित वार्ड (3)
1.नई बस्ती :अनुसूचित जाति महिला
2.धर्मशाला वार्ड : पिछड़ी जाति महिला
3.मीनाबाजार :महिला