फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 213 चालकों का नेत्र परीक्षण हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल और सीओ पीएस कफलिया के निर्देशन में दूसरे दिन रविवार को लगे नेत्र शिविर में तीन चालक कलर ब्लाइंड (वर्णांधता) से ग्रस्त पाए गए। जिला अस्पताल से पहुंचे डॉ.आरपी खंडूरी, डॉ.उदयशंकर और संतोष कुमार ने चालकों का नेत्र परीक्षण किया। नेत्र परीक्षण में अयोग्य पाए गए 28 चालकों को जिला अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


सीओ प्रयाग सिंह कफलिया का कहना है कि समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाना जरूरी है। इससे चालकों के स्वास्थ्य और फिटनेस की जानकारी मिल सकेगी। अयोग्य चालकों को चिह्नित कर इलाज कराया जाएगा। इससे सड़क दुर्घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लग पाएगा। इस मौके पर कोतवाल सलाउद्दीन खान, टीएसआई ज्योति प्रकाश, सुरेंद्र गुंज्याल, मदन रामकृष्ण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें